दिव्यांगजनों के हित में जल्द ही लिया जायेगा निर्णय, सीएम धामी ने दिया दिव्यांगजनों को आश्वासन
Raveena kumari October 26, 2021
Read Time:1 Minute, 14 Second
देहरादून: सक्षम एवं दिव्यांग एसोसिएशन के प्रांत अध्यक्ष ललित पंत एवं उत्तराखंड दिव्यांग सशक्तिकरण एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमित डोभाल के साथ दिव्यांगजनों ने आज सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात की। यह मुलाक़ात मुख्यमंत्री आवास में हुई I
इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं एवं मांग पत्र सौंपा। दिव्यांगजनों ने उनकी मासिक पेंशन में वृद्धि करने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दिव्यांगजनों की मांगों पर विचार कर उचित समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि दिव्यांगजनों के हित में जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। सरकार हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए निर्णय ले रही है। सभी वर्गों को राहत देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
