प्रदेश में कांग्रेस शुरु करेगी कार्यकर्ताओं के लिए बूथ प्रशिक्षण कार्यक्रम

0 0
Read Time:4 Minute, 53 Second

देहरादून: उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रदेशभर में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम करेगी। प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश प्रशिक्षण कमेटी के अध्यक्ष विजय सारस्वत ने प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर यह जानकारी दी। सरस्वत ने बताया कि 27 अक्टूबर 2021 से प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ किया जायेगा। इसके तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त राष्ट्रीय प्रशिक्षतों, प्रवक्ताओं एवं राष्ट्रीय नेताओं द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक बूथ से 10 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जायेगा।

प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रदेश के पांचों लोकसभा क्षेत्रों में एक.एक लोकसभा कोर्डिनेटरों की नियुक्ति की गई है। जिसके तहत प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिह बिष्ट को टिहरी लोकसभा, पूर्व विधायक ललित फर्सवांण को अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र, वरिष्ठ नेता मनीष खण्डूरी को पौडी लोकसभा, एआईसीसी सचिव एवं विधायक काजी निजामुद्दीन हरिद्वार लोकसभा व हरीश कुमार सिह को नैनीताल लोकसभा क्षेत्र का कोर्डिनेटर बनाया गया है।

सारस्वत ने यह भी बताया कि प्रदेश कांग्रेस प्रशिक्षण कमेटी के सदस्यों को जिलेवार कोर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसमें प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत को जनपद हरिद्वार, राजपाल बिष्ट को रूद्रप्रयाग एवं चमोली, महेश प्रताप राणा को देहरादून, रवि बहादुर को पौडी गढ़वाल, श्रीमती इंदुमान को अल्मोडा एवं नैनीताल, श्रीमती खष्टी बिष्ट को बागेश्वर एवं पिथौरागढ़, बिट्टू कर्नाटक को चम्पावत, ओ.पी. चैहान को उधमसिहनगर, पूर्व विधायक राजकुमार को उत्तरकाशी, रमेश इंदवान को टिहरी गढ़वाल तथा राजेेश शिवपुरी को कोटद्वार के लिए कोर्डिनेटर बनाया गया है।

कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जायेगा जो कि विरोधी दलों द्वारा बूथों पर की जाने वाली गडबडी रोकने के साथ.साथ फर्जी वोटरों का नाम सूची से हटाने तथा कांग्रेस विचारधारा के जिन वोटरों के नाम सूचियों से जानबूझ कर काटे गये हैं उन्हें जुडवाने का भी काम करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं के मतदान से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार के फार्मो जैसे मैनुअल ऑफ इलेक्शन लॉ के 42बी फार्म, गलत वोटरों को चैलेंज करने हेतु भरे जाने वाले फार्म 14 से लेकर 17 तथा फार्म 49 सहित सभी प्रकार के फार्मों के विषय में जानकारी दी जायेगी। कार्यकर्ताओं को अवैध मतदान तथा चुनाव में धांधली करने वालों के खिलाफ प्रशिक्षित किया जायेगा ताकि स्थानीय स्तर पर ही तत्काल कार्रवाई हो सके।

उन्होंने यह भी जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र से 10.10 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जायेगा।

पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री अजय सिंह, प्रशिक्षण समिति के सदस्य महेश प्रताप राणा, रवि बहादुर सिह, रमेश इंदवान, संदीप चमोली, शरत शर्मा, आयुश नेहरा, नवनीत कुकरेती, अभय कथूरिया आदि उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish