दो अक्टूबर: कांग्रेस पार्टी ने किया, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का स्मरण
Raveena kumari October 2, 2021
Read Time:1 Minute, 17 Second
गोपेश्वर: नगर में दो अक्टूबर गांन्धी जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस के वरिष्ट नेताओं और युवाओं कि साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भँन्डारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का स्मरण किया।
इस मौके पर सभी ने श्रद्वा भजन गाकर भारत माता के सच्चे सपूत महात्मा गाँन्धी,और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही दोनों महापुरूषों के चित्रों को सजाने के साथ, तिरँगा फहराकर अपने पूज्य मार्दर्शकों और देश के सपूतों को याद किया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, काँग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष वरिष्ट काँग्रेसी मनीष नेगी, अरविन्द नेगी, मनोज नेगी, मन्नू,युवा नेता सँन्दीप सिंह सहित महिला नेत्रियाँ भी उपस्थित रही।
