Read Time:1 Minute, 22 Second
मसूरी: शहर में स्थित भीमराव अम्बेडकर चैक पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक दलों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मसूरी शहर में भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर भीमराव अम्बेडकर चैक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में शहर के विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक दलों ने शिरकत कर बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहब को नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन और उनके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।
पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा समाज के लिए किए गए काम देश कभी नहीं भुला सकता।
उन्होंने कहा कि आज समाज को उनके द्वारा बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है
