देहरादून में तीन दिवसीय उजागर रंग महोत्सव शुरू, 23 मार्च तक चलेगा कार्यक्रम

0 0
Read Time:2 Minute, 26 Second

देहरादून:  दून वल्र्ड स्कूल रायपुर रोड में तीन दिन तक चलने वाले उजागर रंग महोत्सव की रविवार को शुरुआत हो गई। इस महोत्सव का उद्घाटन बाल संरक्षण आयोग की पूर्व अधिकारी श्रद्धा त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में देशभर से करीब 150 कलाकार भाग ले रहे हैं वहीं देहरादून के करीब 50 कलाकार हिस्सा ले रहे हैं।

23 मार्च तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा भारत नाट्यम, बिहू, कत्थक, ओडिसी, सेमी क्लासिकल, कुचिपुड़ी, मोहिनी अट्टम, फॉक, मॉडर्न, सोलो,  ग्रूप डांस प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अलावा फैशन शो, ड्राइंग कम्पीटिशन व मेहंदी कम्पीटिशन का भी आयोजन किया गया है।

रविवार को मुख्य रूप से दिल्ली से आए वाई पी एस रावत, दिनेश कुमार एवं आसिमा शर्मा व ग्रूप द्वारा कत्थक डांस प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक संजय खान और राहत खान हैं।

जबकि मंच संचालन राकेश काला एवं  श्रुति कोटनाला ने किया। कार्यक्रम में बतौर जज के रूप में असम से आये प्रह्लाद, संखनी की अध्यक्षा आभा शर्मा, उपाध्यक्ष प्रतिमा शर्मा, डिवाइन जोन की टेरो रीडर वर्षा मट्टा,  दिल्ली से आए फिल्म निर्देशक अशोक मेहता, फैशन क्वीन रूचि पंत, हल्द्वानी से आए शिल्प कला के विशेषज्ञ नीरज मिश्रा भाग ले रहे हैं। इस मौके पर कार्यक्रम की ब्रांड एंबेसडर विदिशा अग्रवाल, वंदना नारंग एवं संतोष कोटियाल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। उजागर रंग महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए देश भर से कलाकारों के आने का सिलसिला अब भी जारी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish