तेंदुए की छह खाल के साथ तस्‍कर गिरफ्तार

0 0
Read Time:3 Minute, 15 Second

पिथौरागढ़: एसटीएफ ने वन्‍यजीवों की तस्‍करी मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर कुमाऊं की एसटीएफ टीम ने पिथौरागढ़ जिले के सेराघाट में छापामार कर तेंदुए की छह खाल, नाखून, दांत  के साथ एक तस्‍कर को गिरफ्तार किया है।

मौके से बरामद ऑल्‍टो कार सीज कर दिया गया है। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर उसका साथी मौके से फरार हो गया। तस्‍कर के खिलाफ वन्य जीव जन्तू संरक्षण अधिनियम समेत अन्‍य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसटीएफ की एक टीम प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में वन्य जीवों के अंगो की अवैध तस्करों को लेकर लगातार निगरानी रख रही है । एसटीएफ को सूचना मिली की पिथौरागढ़ के वन्‍यजीवों के अन्तर्राष्ट्रीय तस्कर वन्‍यजीवों के अंगों की तस्करी करने की फिराक में है।

जिसके बाद कुमाऊं यूनिट को अलर्ट कर निरीक्षक एसटीएफ कुमाऊं एमपी सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने सेराघाट क्षेत्र में घेराबंदी कर अभियुक्त राहुल सिंह डसीला उम्र 20 वर्ष पुत्र स्वर्गीय प्रताप सिंह डसीला निवासी ग्राम सेरा उर्फ बडोली थाना बेरीनाग को गिरफ्तार कर लिया।

उसके पास से तेंदुए की छह खाल, 43 नाखून व 24 दांत और ऑल्टो कार बरामद किया गया । उसका साथी सोनू डोभाल पुत्र स्वर्गीय कैलाश सिंह डोभाल, निवासी शेरा बडोली सेराघाटउम्र 25 वर्ष जंगल में अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना बेरीनाग में वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की सम्बन्धित धाराओं का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह जंगल में करंट लगाकर तेंदुओं का शिकार करते हैं। वन्‍यजीवों को अंगों को ऊंची कीमतों पर नेपाल के वन्यजीव तस्करों को बेचते हैं। इससे पूर्व भी 2019 में गिरफ्तार अभियुक्त व उसका फरार साथी नेपाल में एक खाल बेच चुके हैं।

यह खाल करीब एक से दो वर्ष पुरानी है । बरामद छह खालों की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब पचास लाख है। अभियुक्त इस लेपर्ड की खाल को नेपाल में किस-किस को सप्लाई करता है, इस सम्बन्ध में आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish