प्रदेश में 577 नए कोरोना संक्रमित मिले, छह मरीजों की मौत

0 0
Read Time:2 Minute, 31 Second

देहरादून:  उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में छह कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई, जबकि 577 नए संक्रमित मिले हैं। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 83 हजार पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 12837 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

आज देहरादून में 164, अल्मोड़ा 28, बागेश्वर 16, चमोली में 39, चम्पावत में 07, हरिद्वार में 39, नैनीताल में 88, पौड़ी गढ़वाल में 80, पिथौरागढ़ में 25, रुद्रप्रयाग में 11, टिहरी गढ़वाल में 24, ऊधमसिंहनगर और उत्तरकाशी में 28-28 मरीज मिले हैं। प्रदेश में अभी तक 1361 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।

वहीं, वर्तमान में मृत्यु दर 1.64 प्रतिशत है। आज 707 और मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिलाकर कुल 74525 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, कुल संक्रमितों की संख्या 83006 हो गई है।

पौड़ी:  दो कर्मचारी संक्रमित, तीन दिन के लिए पालिका कार्यालय बंद

नगर पालिका परिषद पौड़ी कार्यालय में दो कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित मिलने से तीन दिन के लिए कार्यालय बंद कर दिया गया है। साथ ही संक्रमितों के संपर्क में आए अधिकारी-कर्मचारियों की कोरोना सैंपलिंग भी की जा रही है।

पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने बताया कि नगर पालिका के दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद कार्यालय को सैनिटाइज करने के साथ ही संपर्क में आए लोगों का कोरोना सैंपल भी लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने के बाद कार्यालय को 15, 16 व 17 दिसंबर तक बंद कर दिया गया है। शुक्रवार 18 दिसंबर से कार्यालय का संचालन शुरू किया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish