विधानसभा निर्वाचन-2027 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए दिव्यांगजन आइकॉन नामित

101
0 0
Read Time:3 Minute, 41 Second

-रोहन शर्मा एवं नीरजा गोयल दिव्यांगजन आइकॉन के रूप में करेंगे मतदाताओं को जागरूक

देहरादून। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद देहरादून में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में दिव्यांगजनों की सक्रिय एवं प्रभावी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से जिला समाज कल्याण अधिकारी, देहरादून द्वारा श्री रोहन शर्मा निवासी नेहरू कॉलोनी, देहरादून एवं सुश्री नीरजा गोयल निवासी ऋषिकेश को दिव्यांगजन आइकॉन (PwDs Icons) नामित किया गया है।

नामित आइकॉन रोहन शर्मा एक रेडियो जॉकी हैं तथा अपने प्रभावशाली संवाद एवं संचार कौशल के माध्यम से आमजन तक मतदान का संदेश पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वहीं नीरजा गोयल भी दिव्यांगजन आइकॉन के रूप में दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करेंगी।

दोनों नामित आइकॉन आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 के दौरान जनपद के समस्त नागरिकों को अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु प्रेरित करेंगे। साथ ही दिव्यांग मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में अधिकाधिक भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करते हुए उनके लिए सुलभ, सरल, सुगम एवं समावेशी मतदान व्यवस्था सुनिश्चित करने में जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग को सहयोग प्रदान करेंगे।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को लोकतंत्र की मुख्यधारा से जोड़ना, मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी दिव्यांग मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। इसके अंतर्गत दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं एवं सुगम मतदान व्यवस्था के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।

दीपांकर घिल्डियाल,जिला समाज कल्याण अधिकारी, देहरादून ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की भागीदारी से सुनिश्चित होती है। दिव्यांगजन भी समाज का अभिन्न एवं महत्वपूर्ण हिस्सा हैं तथा उनकी सक्रिय भागीदारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाएगी। जनपद में शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा।

जिला प्रशासन देहरादून की अपील है कि आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 में प्रत्येक नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें तथा लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish