मेयर सौरभ थपलियाल से नवनियुक्त अपर नगर आयुक्त श्याम सिंह राणा ने की भेंट

2
0 0
Read Time:1 Minute, 15 Second

देहरादून। नगर निगम देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल से आज नगर निगम कार्यालय में नवनियुक्त अपर नगर आयुक्त श्याम सिंह राणा ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान महापौर एवं अपर नगर आयुक्त के बीच नगर निगम से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक विषयों और शहर के विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई।

महापौर सौरभ थपलियाल ने विश्वास जताया कि श्याम सिंह राणा के अनुभव, कार्यकुशलता एवं प्रशासनिक दक्षता से नगर निगम के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। साथ ही देहरादून शहर के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े कार्यों को नई दिशा एवं मजबूती प्राप्त होगी।

इस अवसर पर महापौर ने श्याम सिंह राणा को उनके नवीन दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish