लोन क्लोजर के 1.44 लाख रुपये हड़पने वाला आरोपित कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार

6b154e45dea15f4803b8b9b3ea0dc1f7
0 0
Read Time:3 Minute, 11 Second

हरिद्वार: ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने फरार आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोन क्लोजर की 1.44 लाख रुपये की रकम हड़पने के आरोपित को हरियाणा के कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी भारत फाइनेंस इन्क्लूजन लिमिटेड की शिवालिक नगर शाखा में लोन अधिकारी के पद पर तैनात था। आरोप है कि उसने ग्राहक से लोन बंद कराने के नाम पर 1 लाख 44 हजार 3 सौ रुपये लिए, लेकिन कंपनी के खाते में जमा कराने के बजाय रकम खुद हड़प ली।

पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को जगजीतपुर, कनखल निवासी आशीष गोयल ने कोतवाली रानीपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने भारत फाइनेंस इन्क्लूजन लिमिटेड की शिवालिक नगर शाखा से लोन लिया था। लोन क्लोजर के लिए निर्धारित 1,44,300 रुपये कंपनी के तत्कालीन लोन अधिकारी एवं फील्ड ऑफिसर मिंटू कुमार गुज्जर समेत अन्य लोगों ने प्राप्त किए, लेकिन यह रकम कंपनी की शाखा में जमा नहीं कराई गई।

शिकायत के आधार पर रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू की। इस दौरान डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण कर फरार आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई।

प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 12 नवंबर को मुख्य आरोपी मिंटू कुमार को पीपली, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह भारत फाइनेंस की शिवालिक नगर शाखा में लोन अधिकारी के पद पर कार्यरत था। उसने ग्राहक से लोन क्लोजर के 1,44,300 रुपये प्राप्त किए थे, लेकिन रकम कंपनी में जमा कराने के बजाय अपने पास रख ली और बाद में शाखा छोड़कर चला गया। आरोपित ने पूछताछ में रकम खर्च करना भी स्वीकार किया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपित का चालान कर दिया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम पता मिंटू कुमार (28 वर्ष) पुत्र कंवर सिंह, निवासी ग्राम नयागांव, थाना नकुड़, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश बताया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish