मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी भाईदूज की शुभकामनाएं

5
0 0
Read Time:1 Minute, 0 Second

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के प्रतीक पावन पर्व भाईदूज के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भाई-बहन का रिश्ता जीवन के सबसे अनमोल रिश्तों में से एक है। यह रिश्ता प्रेम, अपनत्व, आपसी विश्वास और एक-दूसरे के प्रति अटूट समर्पण की भावना से जुड़ा होता है। उन्होंने कामना की कि भाईदूज का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए तथा भाई-बहन के बीच प्रेम और विश्वास का बंधन सदैव मजबूत बना रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish