अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए सभी विभागों को आवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्मिकों की सूची यथाशीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश

13
0 0
Read Time:1 Minute, 54 Second

देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 के दृष्टिगत आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में अधिसूचित किए जाने हेतु सम्बंधित विभाग, कार्यालयों एवं उपक्रमों की बैठक ली। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी विभागों को आवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्मिकों की सूची यथाशीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभागों को मतदान दिवस के दिन ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यालय स्तर पर वरिष्ठ अधिकारी को तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य है कि मतदान में हर कार्मिक की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, पुलिस, अग्निशमन, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति, परिवहन, पशुपालन, सूचना एवं लोकसम्पर्क, दूरदर्शन केंद्र, ऊर्जा निगम, पेयजल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish