केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री धामी ने लिया जायजा

16
0 0
Read Time:2 Minute, 13 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों और यातायात प्रबंधन का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के दौरान आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए वैकल्पिक मार्गों की समुचित जानकारी आमजन तक पहुंचाने, पर्याप्त संख्या में साइन बोर्ड लगाने और व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। त्योहारों के मद्देनजर भी यातायात प्रबंधन और जनसुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने तथा व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी न रहने देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणींद्रनाथ शर्मा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish