विश्वविद्यालयों में शिक्षा के साथ शोध, नवाचार और कौशल विकास को बढ़ावा देना जरूरी : राज्यपाल

13
0 0
Read Time:1 Minute, 28 Second

देहरादून। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से गुरुवार को लोक भवन में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने कुलपति से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, शोध कार्यों तथा उच्च शिक्षा की गुणवत्ता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

राज्यपाल ने युवाओं के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर देते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों को केवल शैक्षणिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि शिक्षा के साथ-साथ शोध, नवाचार और कौशल विकास को भी प्रोत्साहित करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि वे युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी कार्य करें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish