एमडीडीए की अवैध प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई, रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही प्लॉटिंग ध्वस्त

7
0 0
Read Time:1 Minute, 50 Second

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान तेज करते हुए रानीपोखरी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने करीब 8 से 10 बीघा भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अनधिकृत प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिना स्वीकृत मानचित्र और आवश्यक अनुमति के विकसित की जा रही प्लॉटिंग के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान अनधिकृत रूप से की जा रही प्लॉटिंग को हटाया गया।

एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन कर भूमि पर प्लॉटिंग करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि किसी भी भूखंड की खरीदारी करने से पहले संबंधित भूमि की वैधता, भू-उपयोग और एमडीडीए से प्राप्त स्वीकृति की पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें। बिना आवश्यक अनुमति वाली भूमि पर निवेश करने से बचें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी परेशानी या आर्थिक नुकसान का सामना न करना पड़े।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish