जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को महापौर सौरभ थपलियाल और जिलाधिकारी ने वितरित किए प्रमाण पत्र

4
0 0
Read Time:1 Minute, 21 Second

-महापौर ने दी बधाई, जनहित और जिले के समग्र विकास में सक्रिय योगदान देने की जताई उम्मीद

देहरादून। जिला योजना समिति के सामान्य निर्वाचन वर्ष 2026 में निर्वाचित सभी सदस्यों को महापौर सौरभ थपलियाल और जिलाधिकारी आशीष चौहान ने प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर महापौर ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

महापौर सौरभ थपलियाल ने उम्मीद जताई कि सभी नवनिर्वाचित सदस्य अपने दायित्वों का निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला योजना समिति के सदस्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए जिले के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी सदस्य आपसी समन्वय और सहयोग के साथ विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने तथा जनकल्याण के कार्यों में अपना योगदान देंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish