नगरोटा में दो युवकों से चिट्टा बरामद, गिरफ्तार

0d3a6a0f7daa8a1be294f393e87272fd
0 0
Read Time:1 Minute, 57 Second

धर्मशाला: कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने थाना नागरोटा बगवां के अंतर्गत मस्सल रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास दो युवकों से 9.67 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है।

एसपी कांगड़ा ने बताया कि सीआईए टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान एक स्कूटी (नंबर एचपी37जी0749) को रोका। तलाशी लेने पर स्कूटी सवार दोनों युवकों के कब्जे से कुल 9.67 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, प्रयुक्त स्कूटी और बरामद चिट्टे को पुलिस कब्जे में ले लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सार्थक, निवासी गांव व डाकघर चकलू, तहसील चंबा, जिला चंबा, 21 वर्ष तथा अंकुश गांव गमरू, डाकघर धर्मशाला, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा, 21 वर्ष के रूप में हुई है

पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे इस चिट्टे की खेप को कहां से लाए थे और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। कांगड़ा पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish