सीएम धामी ने किया उत्तरकाशी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में प्रतिभाग

5
0 0
Read Time:2 Minute, 38 Second

उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी विचारों को सुना और उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रसेवा को अपना परम ध्येय मानकर निरंतर जनकल्याण के लिए समर्पित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की यात्रा सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प की मिसाल है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी नई पहचान बनाई है और करोड़ों देशवासी विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों और जनकल्याणकारी प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता का आह्वान किया। उन्होंने उत्तरकाशी में काशी विश्वनाथ-श्री शक्ति माता कॉरिडोर के निर्माण की घोषणा भी की।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी स्थित स्वास्थ्य केंद्र का नाम पूर्व विधायक स्वर्गीय गोपाल सिंह रावत के नाम पर रखने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को मजबूत करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम में विधायक सुरेश सिंह चौहान, विधायक दुर्गेश्वर लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish