प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होना देश के लिए गौरवपूर्ण अवसर: राज्यपाल गुरमीत सिंह

3
0 0
Read Time:1 Minute, 54 Second

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होना पूरे देश के लिए गौरवपूर्ण अवसर है।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन यात्रा राष्ट्रहित, जनसेवा और सुशासन के प्रति उनके निरंतर समर्पण की यात्रा रही है। उनके नेतृत्व में भारत ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। साथ ही देश की संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली विरासत के प्रति आत्मविश्वास भी और मजबूत हुआ है।

राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रसेवा के इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सेवा, संकल्प और राष्ट्र प्रथम का भाव सभी को निरंतर प्रेरणा देता है।

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और ऊर्जावान जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे इसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ निरंतर मां भारती की सेवा करते रहें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish