एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया से मिले सीएम धामी

18
0 0
Read Time:1 Minute, 39 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नगला तराई, खटीमा स्थित उनके निजी आवास पर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर एवं उत्तराखंड के प्रतिभावान खिलाड़ी कपिल पोखरिया ने भेंट की। कपिल ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स-2026 की पुरुष 90 किलोग्राम बॉक्सिंग स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और कांस्य पदक अपने नाम किया।

मुख्यमंत्री ने कपिल पोखरिया को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कपिल की सफलता ने उत्तराखंड के साथ-साथ पूरे देश को गौरवान्वित किया है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रदेश के युवाओं द्वारा हासिल की जा रही उपलब्धियां नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

मुख्यमंत्री ने कपिल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह आगे भी अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन करते रहेंगे।

कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री से मुलाकात और शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish