पंतनगर में 120वें अखिल भारतीय किसान मेले का आगाज, बीज पर मिलेगी 15 प्रतिशत छूट

15
0 0
Read Time:3 Minute, 4 Second

पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में 120वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ हो गया। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने मेले का उद्घाटन किया। कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि विपणन मंत्री गणेश जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। छह अक्टूबर तक चलने वाले इस मेले में किसानों के लिए बीज, कृषि तकनीक और विभिन्न कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है।

उद्घाटन के बाद राज्यपाल ने कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप के साथ मेला परिसर का भ्रमण किया। इसके बाद गांधी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने किसानों को संबोधित किया। इस दौरान प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करने के साथ पुरस्कार वितरित किए गए। साथ ही विश्वविद्यालय के विभिन्न साहित्य का विमोचन भी किया गया।

ब्रीडर बीज पर 15 प्रतिशत की छूट
किसान मेले में किसानों को ब्रीडर बीज की खरीद पर इस बार 15 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। सामान्य तौर पर यह छूट 10 प्रतिशत रहती है, लेकिन गुणवत्तापूर्ण बीज किसानों को कम दरों पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय ने इसमें पांच प्रतिशत की अतिरिक्त बढ़ोतरी की है। इससे किसानों को उन्नत बीज खरीदने में आर्थिक लाभ मिलेगा।

किसानों की सुविधा के लिए यातायात व्यवस्था वन-वे
मेले में बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने यातायात, पार्किंग और सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी है। मेले के दौरान यातायात व्यवस्था वन-वे रहेगी। फूलबाग और नगला गेट से आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों पर व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा के मद्देनजर सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। वहीं, समेटी और हरेला गार्डन गेट पर यातायात संचालन के लिए भी सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish