एशियन गेम्स 2026 में प्रणवी उर्स ने जीता स्वर्ण, सीएम धामी ने दी बधाई

8
0 0
Read Time:1 Minute, 3 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एशियन गेम्स 2026 की महिला गोल्फ स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल करने पर भारतीय गोल्फ खिलाड़ी प्रणवी उर्स को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रणवी उर्स का उत्कृष्ट प्रदर्शन और यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश के लिए गौरव का विषय है। उनकी शानदार सफलता ने भारतीय गोल्फ को नई ऊंचाई प्रदान की है और देश की युवा खेल प्रतिभाओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया है।

मुख्यमंत्री ने प्रणवी उर्स के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना करते हुए उन्हें आगे भी देश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish