‘एक शाम हिंदुस्तान के नाम’ कार्यक्रम में शामिल हुए मेयर सौरभ थपलियाल

7
0 0
Read Time:1 Minute, 13 Second

देहरादून। महानगर निगम देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने नगर निगम टाउन हॉल में अपना परिवार संस्था की ओर से आयोजित ‘एक शाम हिंदुस्तान के नाम’ कार्यक्रम में शिरकत की। देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में देशभक्ति का भाव जगाया। मेयर सौरभ थपलियाल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजक संस्था और आयोजन से जुड़े सभी लोगों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में राष्ट्रप्रेम और आपसी एकता की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish