मणिपुर में दो उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार व अन्य सामग्री बरामद

2f48b1a9ddd53af6f3e8bb6d1b78c6e2
0 0
Read Time:4 Minute, 3 Second

इंफाल: मणिपुर पुलिस एवं सुरक्षा बलों के बीते 24 घंटों के दौरान अलग-अलग अभियानों में दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही धन उगाही में शामिल एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। इसी कड़ी में छुपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार एवं अन्य सामग्री को बरामद किया गया।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय से आज जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, बुधवार को म्यांमार से कामजोंग के रास्ते प्री-पाक (प्रो) के वरिष्ठ कैडर के घुसपैठ करने की विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर, चंद्रखोंग इलाके में एक मजबूत वाहन जांच चौकी (एमवीसीपी) लगाई गई। गाड़ियों की जांच के दौरान काकमायई मायाई लीकाई निवासी प्री-पाक (प्रो) के स्वयंभू कैप्टन मोइरांगथेम बोबॉय सिंह उर्फ लैंगम (56) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बिष्णुपुर के 4 किशोरों की भर्ती और उन्हें म्यांमार भेजने में अपनी भूमिका के बारे में बताया।

इसी दिन एक अन्य अभियान में सीडीओ इंफाल ईस्ट ने खुराई पुथिबा लीकाई में एक अभियान चलाते हुए आरपीएफ/पीएलए के सक्रिय कैडर नेप्रम सिंहाजीत सिंह (46 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उस पर नए कैडरों की भर्ती में शामिल होने का आरोप है और वह नए भर्ती हुए कैडर को उखरुल ले जाने के लिए बस के टिकट का इंतजाम करने के लिए इलाके में आया था।

एक अन्य कार्रवाई में खुफिया जानकारी के आधार पर, चंदेल पुलिस और असम राइफल्स की एक संयुक्त टीम ने मोलचम पुलिस स्टेशन के इलाके में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान, हथियार और गोला-बारूद का एक छुपाया हुआ जखीरा मिला। बरामद सामग्रियों में मुख्य रूप से तीन एसबीएमएल (सिंगल बैरल मज़ल लोडिंग) बंदूकें, एक पॉम्पी गन, एक चीनी ग्रेनेड, एक स्थानीय रूप से बना ग्रेनेड, चार डमी मोर्टार, चार डेटोनेटर, दो डिले फ़्यूज़, एक कंटेनर जिसमें तार के 9 टुकड़े थे, जिनके बारे में शक है कि इनका इस्तेमाल आईईडी में किया जाना था, आठ पाउच, एक बाओफेंग सेट, एक 5.56 एमएम एम4 के 16 राउंड, एक 9 एमएम के राउंड, दो बुलेट प्रूफ कवर आदि शामिल हैं। मिली हुई चीज़ों को आगे की ज़रूरी कार्रवाई के लिए मोल्चम पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है।

जबकि, इसी दिन जबरन वसूली की गतिविधियों के बारे में मिली जानकारी के आधार पर, चुराचांदपुर पुलिस स्टेशन की एक टीम ने अभियान चलाया और खोमोई गांव से एक व्यक्ति को पकड़ा। जांच-पड़ताल करने पर, उसने अपनी पहचान लेटगिनथांग हाओकिप (44, चुराचांदपुर) के तौर पर बताई । उसने माना कि वह अलग-अलग हथियारबंद संगठनों के नाम पर आम जनता से जबरन पैसे वसूलने में शामिल था। उसके पास से एक मोबाइल हैंडसेट और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish