ऋतु खंडूड़ी ने सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त डॉ. जगदीश प्रसाद ध्यानी को दी शुभकामनाएं
Raveena kumari September 30, 2026
Read Time:1 Minute, 6 Second
कोटद्वार। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी ने आज कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंचकर डॉ. जगदीश प्रसाद ध्यानी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने डॉ. ध्यानी के 29 वर्षों की राजकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विधानसभा अध्यक्ष ने चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. ध्यानी द्वारा दी गई दीर्घकालीन सेवाओं, समर्पण और योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक चिकित्सा सेवा के माध्यम से समाज की सेवा करना सराहनीय है। उन्होंने डॉ. ध्यानी के सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन के लिए स्वस्थ, सुखद और मंगलमय भविष्य की कामना की।
