शहीदों की स्मृति में आयोजित भागवत कथा में शामिल हुए मेयर सौरभ थपलियाल

4
0 0
Read Time:1 Minute, 51 Second

देहरादून। महापौर सौरभ थपलियाल ने बुधवार को जोगीवाला स्थित नाइन पाम्स वेडिंग पॉइंट में राष्ट्रसेवा और देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों, अर्धसैनिक बलों, स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों की स्मृति में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में प्रतिभाग किया।

आचार्य श्री श्यामसुंदर गौतम महाराज के सानिध्य में आयोजित इस पावन कथा के माध्यम से वीर शहीदों की पुण्यात्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की जा रही है। साथ ही उनके प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त की जा रही है।

आयोजन की विशेष पहल के तहत शहीद परिवारों और वीर नारियों को मुख्य यजमान के रूप में सम्मानित किया जा रहा है। उनके कर-कमलों से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे हैं। इस पहल के माध्यम से राष्ट्र के वीर सपूतों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता प्रकट की जा रही है।

इस अवसर पर महापौर सौरभ थपलियाल ने आयोजन से जुड़ी सोसाइटी ऑफ मिशन 4G प्लस (पंजी.) के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से भेंट की और आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने शहीद परिवारों और वीर नारियों के सम्मान को समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish