शिक्षक दिवस पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

7
0 0
Read Time:2 Minute, 12 Second

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनमें संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और उन्हें जीवन में सही दिशा देने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

राज्यपाल ने इस अवसर पर महान शिक्षक, दार्शनिक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। राज्यपाल ने कहा कि आज के बदलते दौर में शिक्षकों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। शिक्षा को नवाचार, तकनीक, कौशल और संस्कारों से जोड़कर विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना आवश्यक है।

राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के शिक्षक अपने ज्ञान और समर्पण से विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की जिम्मेदारी केवल बच्चों को पढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें अच्छे संस्कार और सही दिशा देना भी है। उन्होंने प्रदेश के सभी शिक्षकों के स्वस्थ, सुखी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish