टनकपुर में खेल महाकुंभ-मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी-2026 का शुभारंभ, विजेताओं को मिलेंगे 11 करोड़ रुपये

7
0 0
Read Time:2 Minute, 25 Second

टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. कैलाश चंद्र गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम, टनकपुर में खेल महाकुंभ-मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में इस वर्ष प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को 11 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में युवा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत 8 से 14 वर्ष तथा मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को खेल छात्रवृत्ति के साथ-साथ खेल उपकरणों के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने बताया कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने और स्थानीय एवं पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खेल विकास निधि का गठन किया गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए आउट ऑफ टर्न सरकारी सेवायोजन की व्यवस्था लागू की गई है। इस व्यवस्था के तहत अब तक 29 खिलाड़ियों को सरकारी नियुक्ति दी जा चुकी है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish