भारी बारिश की चेतावनी के चलते बागेश्वर में 2 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
Raveena kumari September 1, 2026
Read Time:1 Minute, 3 Second
बागेश्वर। मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने 2 सितंबर 2026 को जनपद बागेश्वर के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
जारी आदेश के अनुसार, जिले में कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी 2 सितंबर को बंद रहेंगे। यह निर्णय विद्यार्थियों एवं बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए संबंधित विभागों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

