अगस्त में दिखते हैं देशभक्ति के अनेक रंग, ‘मन की बात’ में बोले PM मोदी

1
0 0
Read Time:1 Minute, 27 Second

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अगस्त महीने को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत बताते हुए कहा है कि इस महीने हर तरफ देशप्रेम के अनेक रंग देखने को मिलते हैं। पीएम मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात में रविवार को कहा कि अगस्त आते ही हर व्यक्ति के मन में राष्ट्र-प्रेम की भावना और अधिक प्रबल हो जाती है। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस, भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस जैसे अवसर इस महीने को विशेष बनाते हैं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस और राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस हर देशवासी को गर्व से भर देते हैं। वहीं, ‘हर घर तिरंगा अभियान’ देशभक्ति की भावना को और मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के कारण यह वर्ष और भी विशेष हो गया है। उन्होंने कि इस बार आठ करोड़ से अधिक तिरंगा सेल्फी अपलोड की गईं, जो देशवासियों के उत्साह और राष्ट्रप्रेम को दर्शाती हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish