सहस्त्रधारा में डूबने से दिल्ली के पर्यटक की मौत, SDRF ने बरामद किया शव

4
0 0
Read Time:1 Minute, 23 Second

देहरादून: सहस्त्रधारा में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जहाँ नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से दिल्ली निवासी एक पर्यटक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची SDRF की टीम ने सघन रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर बरामद किया।

आपदा कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही सहस्त्रधारा स्थित SDRF की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और नदी के तेज बहाव वाले संभावित इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद जवानों ने शव को झरने से लगभग दो किलोमीटर आगे पांडव वाला पुल के पास से ढूंढ निकाला।

मृतक की पहचान 50 वर्षीय नौथ राम, निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish