राज्यपाल से त्रिवेंद्र सिंह रावत की भेंट, ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

2
0 0
Read Time:1 Minute, 56 Second

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से लोक भवन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड के स्थानीय जैविक संसाधनों के बेहतर उपयोग और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में पिरूल, गोबर और अन्य जैविक संसाधनों को मूल्यवर्धित उत्पादों, ऊर्जा उत्पादन और आजीविका के नए अवसरों से जोड़ने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। इस दिशा में वैज्ञानिक एवं तकनीकी दृष्टिकोण अपनाकर स्थानीय संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने पर जोर दिया गया।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में उपलब्ध स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग रोजगार सृजन, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने और पलायन की चुनौती को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

इस दौरान विश्वविद्यालयों, शोध संस्थानों और नवाचार आधारित प्रयासों के माध्यम से इन संभावनाओं को धरातल पर उतारने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नए आर्थिक अवसर विकसित करने पर भी चर्चा हुई। स्थानीय संसाधनों के वैज्ञानिक उपयोग से ग्रामीण विकास को नई गति देने और पर्वतीय क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को महत्वपूर्ण बताया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish