सूचना निदेशालय में महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण
Raveena kumari August 15, 2026
Read Time:1 Minute, 12 Second
देहरादून। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने शनिवार को सूचना निदेशालय, देहरादून के प्रांगण में ध्वजारोहण किया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में अपर निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक केएस चौहान, उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव एवं अर्चना, सूचना अधिकारी विरेश्वर तोमर सहित सूचना विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।
