राज्यपाल से संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार की भेंट

4
0 0
Read Time:1 Minute, 6 Second

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से शुक्रवार को लोक भवन में सचिव, संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान राज्यपाल और सचिव के बीच प्रदेश में संस्कृत शिक्षा के संवर्धन, संस्कृत शिक्षण संस्थानों में संचालित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों तथा शिक्षा से जुड़े अन्य समसामयिक विषयों पर संक्षिप्त चर्चा हुई।

राज्यपाल ने संस्कृत भाषा और भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के महत्व पर भी विचार साझा किए। बैठक में प्रदेश में संस्कृत शिक्षा को और प्रभावी बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish