गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत, एक गंभीर घायल

3
0 0
Read Time:2 Minute, 27 Second

पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देवप्रयाग-पौड़ी मोटर मार्ग पर सबदरखाल के पास उस समय हुआ, जब एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार देवप्रयाग से पौड़ी की ओर आ रही थी। सबदरखाल के निकट अचानक वाहन चालक का नियंत्रण कार से हट गया, जिससे कार सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एसडीआरएफ के जवानों ने खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया और कार में सवार छह लोगों को बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। हालांकि, तब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी थी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को पहले बागी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर श्रीनगर रेफर कर दिया।

पुलिस के अनुसार, कार में सवार सभी लोग हरिद्वार निवासी बताए जा रहे हैं, जो किसी कार्य से पौड़ी आ रहे थे। मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। वहीं पुलिस और एसडीआरएफ की टीम आसपास के क्षेत्र में भी तलाशी अभियान चला रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वाहन में कोई अन्य व्यक्ति सवार तो नहीं था। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish