रबीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

7
0 0
Read Time:1 Minute, 15 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महान कवि, चिंतक एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर ने अपनी सशक्त लेखनी के माध्यम से भारतीय साहित्य को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया। साहित्य, शिक्षा, संस्कृति और मानवीय मूल्यों के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र और समाज सेवा को समर्पित गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्श, विचार और साहित्यिक विरासत आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्र निर्माण और मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish