Read Time:1 Minute, 3 Second
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री श्री धामी और सांसद श्री भट्ट ने क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनता की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
