Read Time:1 Minute, 9 Second
देहरादून। प्रेमनगर पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एसुस कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विमल (29) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर गठित टीम ने घटना के खुलासे के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल बरामद कर लिया गया।
