‘लखपति दीदी’ अभियान: देहरादून नगर निगम ने 47 स्वयं सहायता समूहों को यूजर चार्ज के चेक किए वितरित

22
0 0
Read Time:2 Minute, 9 Second

देहरादून। भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी ‘लखपति दीदी’ पहल को गति देते हुए महापौर सौरभ थपलियाल ने सोमवार को नगर निगम देहरादून की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण कार्य से जुड़े 47 स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को उपयोगकर्ता शुल्क (यूजर चार्ज) की धनराशि के चेक वितरित किए।

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के साथ-साथ शहर की स्वच्छता व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी से न केवल देहरादून की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ हुई है, बल्कि अनेक परिवारों को सम्मानजनक और नियमित आजीविका का अवसर भी मिला है।

महापौर सौरभ थपलियाल ने कहा कि नगर निगम देहरादून महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। निगम का लक्ष्य अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है, ताकि महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनने के लक्ष्य को हासिल कर सकें।

उन्होंने कहा कि नगर निगम भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखेगा, जिससे महिलाओं की आय में वृद्धि हो, स्वावलंबन को बढ़ावा मिले और स्वच्छ, सुंदर एवं आत्मनिर्भर देहरादून के निर्माण में स्वयं सहायता समूहों की भूमिका और अधिक मजबूत हो सके।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish