राज्यपाल गुरमीत सिंह ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

2
0 0
Read Time:1 Minute, 41 Second

देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक एवं भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्यपाल ने कहा कि ‘मिसाइल मैन’ के नाम से विख्यात डॉ. कलाम ने अपने अद्वितीय ज्ञान, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के संकल्प के बल पर भारत को रक्षा, अंतरिक्ष एवं विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया। उनका योगदान देश के वैज्ञानिक और सामरिक विकास में सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का प्रेरणादायी जीवन, उनकी सादगी, कर्मनिष्ठा और युवाओं की क्षमता पर अटूट विश्वास आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को भी निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

राज्यपाल ने देशवासियों से डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के आदर्शों का अनुसरण करते हुए विज्ञान, नवाचार और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish