राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया छात्रों की जीत, बोले- प्रधानमंत्री को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए

890b84903bf43c7df424f0db9e85418b
0 0
Read Time:2 Minute, 7 Second

नई दिल्ली, 25 जुलाई: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पत्रकार वार्ता कर इसे छात्रों की जीत बताया। उन्होंने अपने छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर कहा कि उनका कार्यक्रम जारी रहेगा और हम लंबे समय से उठाए जा रहे मुद्दों को वे आगे भी उठाते रहेंगे।

राहुल गांधी ने आज दूसरी बार पत्रकार वार्ता करते हुए कहा देश की शिक्षा व्यवस्था की कभी दुनिया में तारीफ होती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों से इस पर कब्जा किया जा रहा है। अब सरकार को शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे। राहुल ने छात्रों की दो और मांगों को दोहराते हुए कहा कि छात्रों पर बर्बरता करने वालों पर कड़ा एक्शन होना चाहिए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के सभी छात्रों से माफी मांगनी चाहिए।

राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य छात्रों के आंदोलन को पूरे दिल से समर्थन देना था और हमने यह किया है। हम यहां भारत के छात्रों की रक्षा करने और भारत के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हैं। यह लड़ाई अतीत और भविष्य के बीच है।

राहुल गांधी ने छात्रों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी तरफ से जो भी समर्थन चाहिए, वह देने के लिए तैयार हैं। हमारा छात्रों की गूंज कार्यक्रम जारी रहेगा और हम लंबे समय से उठाए जा रहे मुद्दों को आगे भी उठाते रहेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish