कारगिल के वीरों का बलिदान देश सदैव याद रखेगा : धामी

8c53f115408794f4f369dc467cb79c07
0 0
Read Time:2 Minute, 18 Second

देहरादून, 25 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदानियों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्रहित में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों का बलिदान देश सदैव स्मरण रखेगा।
कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल युद्ध में उत्तराखंड के वीर सपूतों ने अग्रिम मोर्चे पर साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। देश सदैव अपने वीर सैनिकों बलिदानों का ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का गौरव बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि वीरभूमि भी है। छोटे राज्य होने के बावजूद देश की रक्षा में उत्तराखंड का योगदान उल्लेखनीय रहा है। सैनिक परंपरा वाले इस राज्य में पीढ़ियों से लगभग हर परिवार से वीर और वीरांगनाएं देश की सेवा में अपना योगदान देते रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा उनके सम्मान और हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं सेबलिदानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish