राज्यपाल से मिले उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष

4
0 0
Read Time:1 Minute, 12 Second

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से गुरुवार को राजभवन स्थित लोक भवन में उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) के नवनियुक्त अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल गजेन्द्र जोशी (सेवानिवृत्त) ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने लेफ्टिनेंट जनरल गजेन्द्र जोशी को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी तथा उनके सफल एवं प्रभावी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

भेंट के दौरान राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ करेगा तथा प्रदेश के युवाओं के हित में प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish