अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

14
0 0
Read Time:1 Minute, 22 Second

कोटद्वार। पौड़ी जिले में मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 58 पव्वे (8 PM Gold) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोटद्वार पुलिस ने डिग्री कॉलेज रोड पर चेकिंग के दौरान वीरेन्द्र सिंह, निवासी ध्रुवपुर, कोटद्वार को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 58 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। मामले में आरोपी के खिलाफ कोतवाली कोटद्वार में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish