रुद्रप्रयाग के फाटा-बड़ासू मार्ग पर गहरी खाई में गिरा डंपर, दो लोगों की मौत

1
0 0
Read Time:1 Minute, 54 Second

रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के फाटा और बड़ासू के बीच तरसाली के समीप गुरुवार देर शाम एक डंपर गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और 108 एम्बुलेंस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को सायं 8:43 बजे मोबाइल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि वाहन संख्या UK13CA0826 का डंपर फाटा-बड़ासू मार्ग पर तरसाली के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और 108 एम्बुलेंस को घटनास्थल के लिए रवाना किया। संयुक्त रेस्क्यू अभियान के दौरान पता चला कि दुर्घटनाग्रस्त डंपर में दो व्यक्ति सवार थे।

बचाव दल ने अभियान के दौरान संजय राणा (लगभग 45 वर्ष) का शव बरामद कर सड़क तक पहुंचा दिया। वहीं दूसरे व्यक्ति मोहन के शव का स्थान चिन्हित कर लिया गया था और उसे बाहर निकालने की कार्रवाई देर रात तक जारी रही।

घटनास्थल पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish