गोपेश्वर में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

10
0 0
Read Time:3 Minute, 12 Second

गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण : जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर जनपदवासियों से संवाद किया तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री के गोपेश्वर आगमन पर हेलीपैड में जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को श्रीमद्भगवद्गीता एवं ‘हरित उत्तराखण्ड’ अभियान के तहत पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वहीं, चमोली पुलिस के जवानों ने सेरेमोनियल वर्दी में मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर और सलामी देकर उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए बहुउद्देशीय सेवा शिविरों का निरीक्षण किया और आम जनता को उपलब्ध कराई जा रही सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। शिविरों में विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं, जिससे लोगों को सरल, सुगम और पारदर्शी तरीके से सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद नागरिकों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से जुड़े सभी मामलों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।

इस अवसर पर चमोली के प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, महिला आयोग उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish