देवभूमि की सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा का गुजरात में भव्य स्वागत
Raveena kumari July 15, 2026
Read Time:48 Second
देहरादून। देवभूमि उत्तराखण्ड से निकली सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा का गुजरात के वेरावल (सोमनाथ) स्टेशन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। गुजरात सरकार के युवा एवं संस्कृति विभाग ने गरबा नृत्य, पुष्प वर्षा और पारंपरिक अभिनंदन के साथ तीर्थयात्रियों का जोरदार स्वागत किया। श्रद्धा, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनी इस यात्रा के स्वागत ने उत्तराखण्ड और गुजरात के सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने का संदेश दिया।
