सीएम धामी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम से की भेंट
Raveena kumari July 8, 2026
Read Time:39 Second
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने हरिद्वार दौरे के दौरान कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम पहुँचे। यहाँ उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संत और जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज जी से शिष्टाचार एवं आत्मीय भेंट की। मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य महाराज के चरणों में शीश नवाकर उनका स्नेहिल आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया।
