देहरादून में विकासखंड स्तर पर लगेंगे रोजगार शिविर, सुरक्षा जवानों की होगी भर्ती

3
0 0
Read Time:2 Minute, 11 Second

देहरादून। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता सिंह ने अवतग कराया है कि कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, उत्तराखण्ड के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून द्वारा जनपद के विभिन्न विकासखंडों में सुरक्षा जवानों की भर्ती के लिए रोजगार शिविर आयोजित किए जाएंगे।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि एसआईएस (SIS) इंडिया लिमिटेड के अनुरोध पर जनपद देहरादून के सभी विकासखंडों में सुरक्षा जवानों की भर्ती के लिए रोजगार कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने-अपने विकासखंडों में भर्ती शिविर के सफल आयोजन हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करें, ताकि अधिक से अधिक स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।

भर्ती शिविर का कार्यक्रम
06 एवं 07 जुलाई 2026 – विकासखंड सभागार डोईवाला,
08 एवं 09 जुलाई 2026 – विकासखंड सभागार रायपुर,
10 एवं 11 जुलाई 2026 – विकासखंड सभागार चकराता,
13 एवं 14 जुलाई 2026 विकासखंड सभागार कालसी,
15 एवं 16 जुलाई 2026 विकासखंड सभागार विकासनगर,
17 एवं 18 जुलाई 2026 विकासखंड सभागार सहसपुर, में आयोजित किया जा रहा है।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने जनपद के इच्छुक एवं पात्र युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने निकटतम विकासखंड में आयोजित भर्ती शिविर में आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish