मुख्यमंत्री धामी को सौंपा SIR गणना प्रपत्र, मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान को मिली गति

15
0 0
Read Time:1 Minute, 55 Second

देहरादून। उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत आज सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने गणना प्रपत्र सौंपा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश की मतदाता सूची के शुद्धिकरण और अद्यतन के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल के तहत उत्तराखण्ड के सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि मतदाता सूची में त्रुटियों को समय रहते सुधारना संभव हो सके।

CEO ने बताया कि आगामी 7 जुलाई तक, एक माह के भीतर, बीएलओ (ब्लॉक स्तर अधिकारी) द्वारा सभी मतदाताओं के गणना प्रपत्रों को बीएलओ ऐप के माध्यम से डिजिटिलाइज किया जाएगा। इससे मतदाता सूची का प्रबंधन और शुद्धिकरण और अधिक प्रभावी तरीके से किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि इस तरह के अभियान प्रशासनिक पारदर्शिता को बढ़ाने और सभी नागरिकों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक होंगे। उन्होंने इस पहल को राज्य में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास भी उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish